Delhi NCR

दीपके की हिरासत के बाद CJP का ऐलान, नेताओं के बिना भी जारी रहेगा आंदोलन

CJP Protest : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके सहयोगियों सौरव दास तथा आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. शनिवार को तीनों को IGI एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट से उतरते ही हिरासत में लिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद CJP ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है. इस बीच यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम से हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है.

हिरासत में लिए जाने से पहले अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने दावा किया कि इंदिरा गांधी के शासनकाल में भी ऐसी स्थिति नहीं थी और मौजूदा हालात उससे भी खराब हैं. दीपके ने कहा कि वह गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है.

CJP की मांग-ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

CJP ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पार्टी अपने रुख पर कायम है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी. पार्टी ने कार्रवाई को लोकतांत्रिक असहमति दबाने की कोशिश बताया है. CJP का कहना है कि नेतृत्व मौजूद हो या नहीं, आंदोलन जारी रहेगा.

पार्टी ने लोगों से आगे आकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. प्रेस विज्ञप्ति में युवाओं और नागरिकों से महात्मा गांधी तथा डॉ. बी.आर. आंबेडकर के सिद्धांतों पर आंदोलन का नेतृत्व करने का आग्रह किया गया है.

ध्रुव राठी को गुरुग्राम से हिरासत में लेने की जानकारी

शनिवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार इलाके से हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी गई. बताया गया कि दिल्ली पुलिस को उनके अपने माता-पिता के पास आने की सूचना मिली थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस के साथ जानकारी साझा की और संयुक्त टीम ने कार्रवाई की.

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. पुलिस की कार्रवाई और पार्टी के विरोध के बीच अब इस घटनाक्रम पर आगे की स्थिति पर नजर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, योगी कैबिनेट की मुहर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button