Punjab

PESCO ने एक साल में दीं 5,000 से अधिक नौकरियां, मंत्री मोहिंदर भगत ने की सराहना

Punjab News : पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (PESCO) के 48वें स्थापना दिवस पर रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कॉरपोरेशन के कर्मचारियों और सदस्यों को बधाई दी. शनिवार, 10 अक्टूबर को उन्होंने PESCO की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कॉरपोरेशन ने उल्लेखनीय प्रगति की है.

मंत्री मोहिंदर भगत ने PESCO के चेयरमैन मेजर (डॉ.) गुरचरण सिंह, रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुमेर सिंह गुर्जर, प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवानिवृत्त) और कॉरपोरेशन के कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि सभी ने राज्य के लिए समर्पित भाव से सेवाएं दी हैं.

भगत के अनुसार, PESCO ने पिछले एक वर्ष के दौरान 5,000 से अधिक नौकरियां प्रदान की हैं, उन्होंने कॉरपोरेशन के सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार PESCO को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

पूर्व सैनिकों के कल्याण पर सरकार का जोर

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके कल्याण और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने स्थापना दिवस पर PESCO के सभी कर्मचारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें- भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, योगी कैबिनेट की मुहर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button