Delhi NCR

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, ठंडी हवाओं से राहत, UP समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया. आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी. सुबह के बदले मौसम के बीच अब बारिश की संभावना भी जताई गई है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 10 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम बदलने का अनुमान है. दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. सुबह की ठंडी हवाओं के बाद लोगों को दिन के मौसम पर भी नजर रखनी होगी.

हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम की गतिविधियां रविवार तक जारी रहने की संभावना है. ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट देखने की सलाह दी गई है.

11 अक्टूबर तक जारी रहेंगी गतिविधियां

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी शनिवार को बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं. IMD के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 अक्टूबर तक, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं. हालांकि, दोनों क्षेत्रों के लिए अलग से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

उत्तर भारत के अलावा देश के पूर्वी, दक्षिणी और पूर्वोत्तर हिस्सों में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. ऐसे में आने वाले घंटों में कई राज्यों के मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, योगी कैबिनेट की मुहर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button