
PNG Connection : केंद्र सरकार ने मिडिल ईस्ट में ऊर्जा संकट और गैस सप्लाई पर दबाव को देखते हुए नए आदेश जारी किए हैं। अब जिन इलाकों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) उपलब्ध है, वहां रहने वाले लोगों को तय समय में PNG कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। अगर उपभोक्ता 3 महीने के अंदर आवेदन नहीं करते हैं, तो उनके घर की एलपीजी सप्लाई अपने आप बंद कर दी जाएगी।
पीएनजी अपनाना क्यों जरूरी
सरकार का कहना है कि एलपीजी आयात पर निर्भरता बढ़ गई है और मिडिल ईस्ट तनाव के चलते सप्लाई प्रभावित हो रही है। PNG पाइपलाइन सीधे घर तक गैस पहुंचाती है, जिससे सिलेंडर बुकिंग और रिफिल की परेशानी खत्म हो जाती है। यह एलपीजी की तुलना में सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प माना जा रहा है।
नियमों में बदलाव और आसान प्रक्रिया
अब हाउसिंग सोसायटी और कॉलोनी में PNG पाइपलाइन लगाने की अनुमति तीन दिन में देनी होगी। इसके बाद घरों में PNG कनेक्शन 48 घंटे के अंदर उपलब्ध कराना अनिवार्य है। यदि स्थानीय निकाय समिति या एजेंसी पाइपलाइन बिछाने में देरी करती है, तो उन्हें नोटिस दिया जाएगा और फिर भी नहीं होने पर 3 महीने के अंदर एलपीजी सप्लाई बंद हो सकती है।
निगरानी और पेनल्टी
सरकार ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड को नोडल एजेंसी बनाया है, जो पाइपलाइन कनेक्शन, नियमों का पालन और अप्रूवल प्रक्रिया पर नजर रखेगी। देरी करने वाली कंपनियों पर पेनल्टी भी लगाई जा सकती है, ताकि PNG कनेक्शन जल्दी और सुचारू रूप से घरों तक पहुंचे।
PNG के फायदे
- गैस सिलेंडर बदलने की जरूरत नहीं
- लगातार गैस सप्लाई उपलब्ध
- लीक होने पर खतरा कम, गैस जल्दी हवा में फैल जाती है
- एलपीजी पर निर्भरता कम होती है, संकट के समय सप्लाई सुनिश्चित
ये भी पढ़ें – ‘धुरंधर 2’ की धमाकेदार कमाई के बीच राहुल गांधी को लेकर बढ़ी चर्चा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









