Bhojpuri News : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का दबदबा है. दोनों का अपना-अपना फैंडम है. पहले दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी और भाईचारा देखने को मिलता था. लेकिन आज हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं. ऐसा कहा जाता है कि पवन सिंह अपनी जिंदगी में कभी भी खेसारी से नहीं मिलना चाहते. 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान खेसारी ने पवन सिंह की निजी जीवन पर टिप्पणी की थी, और ये बातें सुनने के बाद पवन सिंह ने उनसे मिलने से मना कर दिया.
मीडिया से बातचीत में खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह के कभी न मिलने वाले बयान का जवाब दिया है. खेसारी ने कहा- कोई समस्या नहीं है. अगर वो मिलना नहीं चाहते, तो इसमें कोई बुराई नहीं है. ये उनका निजी फैसला है. हर व्यक्ति अपने जीवन में स्वतंत्र है. किसी से मिलना है या नहीं, ये पूरी तरह से उनका निजी फैसला है. मैंने हमेशा सभी का सम्मान किया है. ये उनकी निजी राय होनी चाहिए. उनके मुझसे मिलने से मेरे घर का कामकाज नहीं चलता, न ही उनके घर का. एक कलाकार के तौर पर मेरा मानना है कि ऐसी बातें होती रहती हैं और इस पर ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं है.
भाईचारे की सीमाओं और व्यक्तिगत मेहनत का महत्व
पवन सिंह मेरे जीवन में कभी भी अनिवार्य नहीं रहे. मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहा हूं. एक छोटे भाई के रूप में, उनके प्रति मेरा जो भी कर्तव्य रहा हो. चाहे वो उनके चुनाव से संबंधित हो या उनके किसी भी मुद्दे से. मैंने हमेशा उन्हें एक परिवार के सदस्य की तरह आगे बढ़ते हुए देखना चाहा है. ये पूरी तरह से उनकी मर्जी है कि वो मुझसे मिलना चाहते हैं या नहीं. क्योंकि आज मैं जिस मुकाम पर हूं, वहां तक मैं उनसे मिलने के कारण नहीं, बल्कि अपनी मेहनत की वजह से हूं.
भोजपुरी गाना अंतरिक्ष में बजेगा
अभी कुछ ही दिन पहले एक इवेंट में पवन सिंह ने खेसारी के मजे लेते हुए कहा था कि वो कामना करेंगे उनका गाना अंतरिक्ष में बजे. इस पर अभिनेता ने कहा- अच्छी बात है कि भोजपुरी समाज का बच्चा और उनके छोटे भाई का गाना अंतरिक्ष में बजेगा. उनका आशीर्वाद रहा तो हम कोशिश करेंगे कि हमारा गाना अंतरिक्ष में जरूर बजे.
ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








