खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: आरा और बक्सर पहुंची मशाल गौरव यात्रा, हुआ जोरदार स्वागत

Patna :

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: आरा और बक्सर में पहुंची मशाल गौरव यात्रा, जनता में दिखा जोश

Share

Patna : 4 मई से 15 मई तक बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रति लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए 15 अप्रैल से निकली मशाल गौरव यात्रा आज आरा और बक्सर पहुंची। बिहार के सभी ज़िलों से होती हुई ये यात्रा 2 मई को पटना पहुंचेगी।

मशाल गौरव यात्रा का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

आरा के खेल भवन में आयोजित स्वागत समारोह में आरा की जिलाधिकारी तन्मय सुल्तानिया,डीडीसी डॉ.अनुपमा सिंह, जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम, जिला सांख्यिकी अधिकारी मदन सिंह ने मशाल गौरव यात्रा का पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

मशाल गौरव यात्रा का बक्सर में अधिकारियों और खिलाड़ियों ने किया स्वागत

आरा के बाद बक्सर पहुंचने पर बक्सर की एडीएम अनुपमा सिंह, जिला सूचना संपर्क अधिकारी सौरभ आलोक, जिला खेल अधिकारी आदित्य कुमार, नमामि गंगे के डीपीओ शैलेश कुमार तथा भारी संख्या में उपस्थित खिलाडियों ,स्थानीय लोगों ने मशाल गौरव यात्रा का स्वागत किया। यहां भी बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक इस यात्रा में शामिल हुए।

लोगों में दिखा उत्साह

मशाल गौरव यात्रा जिस जिले में जा रही है वहां के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों के बीच खेल के प्रति अभिरुचि जगाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ साथ बिहार में खेल संस्कृति के विकास के अपने मकसद में मशाल गौरव यात्रा पूरी तरह सफल नजर आ रही है।

मशाल गौरव यात्रा न सिर्फ एक आयोजन है, बल्कि यह बिहार में खेल संस्कृति के नव निर्माण की एक मजबूत पहल बनकर उभरी है।

यह भी पढ़ें : यह हमला उरी-पुलवामा में हुए हमलों से भी अधिक बड़ा और निंदनीय है : असदुद्दीन ओवैसी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप