राज्य

‘अब राजा गूंगा और बहरा भी है’, विनेश फोगाट ने शायरी से बयां किया दर्द

सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, कल तक केवल अंधा राजा, अब गूंगा बहरा भी है। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों का अल्टीमेटम खत्म हो गया है। 15 जून को दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी लेकिन अभी तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बीच महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ट्वीट कर अपने दिल का दर्द बयां किया है और एक कविता शेयर कर तंज कसा है।

विनेश फोगाट ने उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले कवि पुष्यमित्र उपाध्याय की कविता ‘सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो’ ट्वीट के जरिए शेयर की है। ट्वीट में विनेश फोगाट ने we want justice का हैशटैग भी लगाया है। ट्वीट में विनेश फोगाट ने कविता को शेयर किया। जिसमें लिखा कि ‘सुनौ द्रौपदी शस्त्र उठा, अब गोविंद ना आएंगे, छोड़ो मेहंदी खड़ग संभालो, खुद ही अपना चीर बचालो।” विनेश फोगाट की यह तंज भरी शायरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि देश के नामी पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत कई दिग्गज पहलवान बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पहलवानों ने लगभग ढेड़ महीने तक राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में आए कपिल देव, गावस्कर, मैडल न बहाने की अपील

Related Articles

Back to top button