Tamil Nadu News : तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को कई बड़े ऐलान किए. इनमें गरीब और कम आय वाले परिवारों के लिए मुफ्त LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए मुफ्त बस यात्रा का विस्तार और परंदूर एयरपोर्ट परियोजना को छोड़ने का फैसला शामिल है.
‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स’ योजना के तहत शुरुआती चरण में हर साल तीन मुफ्त LPG सिलेंडर दिए जाएंगे. यह सुविधा उन परिवारों को मिलेगी, जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम है. योजना पोंगल 2027 से लागू होगी और इसका लाभ 1.30 करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचने का अनुमान है. सरकार इस पर सालाना करीब 4,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी. लाभार्थियों को सिलेंडर की राशि DBT के जरिए बैंक खाते में दी जाएगी.
महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा का विस्तार
मुख्यमंत्री ने ‘वेत्री पयानम’ योजना के विस्तार का भी ऐलान किया. 2 अक्टूबर से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का दायरा बढ़ाया जाएगा. ट्रांसजेंडर यात्रियों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा. सरकार के अनुमान के मुताबिक, इस विस्तार पर हर साल करीब 6,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
परंदूर एयरपोर्ट परियोजना पर फैसला
विजय ने परंदूर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को छोड़ने का ऐलान भी विधानसभा में किया. इसके साथ ही सरकार ने एक ही दिन में LPG, सार्वजनिक परिवहन और एयरपोर्ट से जुड़े कई अहम फैसले सामने रखे.
आपको बता दें कि विजय पहले ही गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में 8 ग्राम सोना और रेशमी साड़ी देने का वादा कर चुके हैं. इसके अलावा नवजात बच्चों के लिए 1 ग्राम सोने की अंगूठी देने की योजना का भी उल्लेख किया गया है.
ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








