Petrol-Diesel Rate : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछले कुछ दिनों से ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं. हालांकि, तेल कंपनियां लगातार बाजार की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो नए रेट की जानकारी लेना जरूरी है.
आज 19 जून, 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं. देश की प्रमुख तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें अपडेट करती हैं. पेट्रोल-डीजल के रेट अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और टैक्स के आधार पर तय किए जाते हैं.
पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. फिलहाल ब्रेंट क्रूड करीब 77.69 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड लगभग 74.90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के बाद लोगों को पेट्रोल और डीजल सस्ता होने की उम्मीद बनी हुई है.
कच्चे तेल के दाम घटे तो मिल सकती है राहत
जानकारों के मुताबिक अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लंबे समय तक कम रहते हैं, तो आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिल सकती है. पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार सरकार वैश्विक बाजार की स्थिति पर नजर रख रही है और जरूरत के हिसाब से फैसला लिया जाएगा. फिलहाल ईंधन के दाम तुरंत कम होने की संभावना कम है.
ये भी पढ़ें- अवैध रिश्ते, शराब और मौत का टांका! बाड़मेर हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, इन्फ्लूएंसर पत्नी गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप







