इस वेबसाइट पर चैक करें NEET UG 2023 की answer key

NEET UG 2023 answer key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 7 मई को NEET UG 2023 के लिए परीक्षा का आयोजन किया था। हालांकि, मणिपुर में NEET UG को राज्य की वर्तमान कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण स्थगित कर दिया गया है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 20 लाख आवेदकों ने नामांकन किया था। ये परीक्षा देश के 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक हुई।
एनटीए जल्द ही नीट यूजी 2023 की आंसर की जारी करेगा। हालांकि, NEET UG 2023 आंसर की जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। एक बार जारी होने के बाद, NEET UG 2023 आंसर की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी।
NEET UG 2023 answer key: डाउनलोड करने के चरण
- NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- “NEET UG Answer Key 2023” लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
- आपकी नीट यूजी 2023 आंसर की पर प्रदर्शित होगी।
- आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें