Uttar Pradeshराजनीतिराज्य

लखनऊ में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को विधानसभा घेराव कर विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई.

कांग्रेस के प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “यह वही सरकार है जो विरोध को सहन नहीं कर सकती और केवल अपनी ही बात करती रहती है,” उन्होंने कहा कि यदि सरकार में प्रभु श्री राम और धर्म के प्रति सचमुच आस्था होती, तो लोकतंत्र में हमारे जीते हुए रामजी को लोकसभा में पीछे की सीट पर नहीं बैठाया जाता, बल्कि उन्हें प्रधानमंत्री के पास वाली सीट पर बैठाया जाता.

अखिलेश यादव का विरोध और चुनाव आयोग बयान

अखिलेश यादव ने कहा, “अगर विरोध करना है तो पूरी तैयारी के साथ करना चाहिए. पुलिस का एक डंडा आए तो आपके पास 50 तैयार होने चाहिए. विरोध हमेशा संगठित और तैयारी के साथ होना चाहिए.” चुनाव आयोग से मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग से हमने समय मांगा है और जैसे ही समय मिलेगा, हम उनसे मिलेंगे. यह मुलाकात पिछड़े, दलित और मुसलमानों के नाम और उनके फॉर्म न भरने के मामले को लेकर है.

अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री और महोबा पर हमला

मुख्यमंत्री योगी पर अखिलेश यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री बिष्ट जी को किसी भी बात की जानकारी नहीं है. उनके साथी कभी वंदे मातरम् नहीं गा पाए और संघ के किसी नेता ने कभी ‘वंदे मातरम्’ या ‘माँ तुझे सलाम’ नहीं कहा. चीफ मिनिस्टर बिष्ट साहब को कुछ भी नहीं पता और वे बेईमानी में लगे हुए हैं. हमारे रामजी को यह लोग आखिरी बेंच पर बैठा रहे हैं. आने वाले चुनाव में यह विधानसभा से बाहर हो जाएंगे.”

यूपी के महोबा में पानी की टंकी से पानी गिरने की घटना पर उन्होंने कहा, “यह टंकी उनके भ्रष्टाचार का उदाहरण है, उन्होंने हर जगह केवल भ्रष्टाचार के जरिए ही काम किया है.”

ये भी पढ़ें – ACB की देशव्यापी रेड से मचा हड़कंप, जल जीवन मिशन घोटाला मामले की जांच में नए खुलासे संभव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button