बिज़नेसराष्ट्रीय

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानें आज आपके शहर में कितनी है कीमत

Fuel Policy : ईरान में जारी संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के आसपास बढ़ते तनाव के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच सरकार ने एक अहम आदेश जारी करते हुए इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल पंपों से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर रोक लगा दी है. ऐसे उपभोक्ताओं को अब अपनी ईंधन जरूरतें केवल बल्क सेल प्वाइंट्स के माध्यम से पूरी करनी होंगी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह व्यवस्था अगले 90 दिनों तक प्रभावी रहेगी. बताया गया है कि खुदरा और थोक कीमतों में अंतर बढ़ने के बाद कई थोक उपभोक्ताओं ने पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदना शुरू कर दिया था. इसके चलते कुछ क्षेत्रों में विशेष रूप से डीजल की मांग में असामान्य बढ़ोतरी दर्ज की गई.

दिल्ली में खुदरा और थोक कीमतों में बड़ा अंतर

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल पंपों पर डीजल की खुदरा कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है, जबकि थोक बिक्री के लिए इसकी कीमत 134.50 रुपये प्रति लीटर बताई गई है. कीमतों के इसी अंतर को देखते हुए थोक ग्राहकों की ओर से खुदरा आउटलेट्स से खरीद बढ़ी थी.

OMCs ने बढ़ाई ईंधन की कीमतें

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. बढ़ती लागत के दबाव को कम करने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 25 मई को पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 2.50 रुपये प्रति लीटर से अधिक की वृद्धि की थी. 15 मई से अब तक कुल बढ़ोतरी 7.50 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है.

चार साल के उच्चतम स्तर पर पेट्रोल-डीजल

रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले चार वर्षों के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं. मार्च 2024 में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती को छोड़ दें तो बीते दो वर्षों में ईंधन की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ था और दरें लगभग स्थिर बनी हुई थीं.

मुंबई में रियायती दर पर मिलेगा पेट्रोल

PTI की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे के 58वें जन्मदिन के अवसर पर 14 जून को दोपहिया वाहन चालकों को रियायती दर पर पेट्रोल उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए पार्टी ने मुंबई के 36 पेट्रोल पंपों के साथ समझौता किया है. यह सुविधा रविवार सुबह 9 बजे से शुरू होगी और केवल मुंबई में ही लागू रहेगी.

ये भी पढ़ें- सोने में निवेश को लेकर बदला नजरिया, विशेषज्ञ बोले- नई खरीदारी से बचें निवेशक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button