
Kerala Assembly: केरल विधानसभा ने राज्य का नाम बदलकर केरलम करने का प्रस्ताव पास किया था। इसके बाद कुछ सुधार के साथ इस प्रस्ताव को दोबारा पास किया गया है। केंद्र से राज्य का नाम बदलकर केरलम करने का आग्रह किया है। दरअसल केंद्र ने इस प्रस्ताव में कुछ बदलाव करने के सुझाव दिए थे।
आपको बता दें कि सीएम विजयन ने प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद केरल राज्य विधानसभा में प्रस्ताव पास हुआ। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया है। इस प्रस्ताव को कांग्रेस ने समर्थन किया। केंद्र से अनुरोध किया है कि राज्य का नाम बदलकर केरलम करें। 2023 में भी इस प्रस्ताव को पास किया गया था। लेकिन कुछ सुधार की आवश्यकता थी। जिसके बाद केंद्र ने प्रस्ताव को लौटा दिया था। अब इस प्रस्ताव को दोबारा पेश किया पास किया गया है।
इस प्रस्ताव को लेकर विजयन ने कहा, 1 नवंबर, 1956 को भाषा के आधार पर राज्यों का गठन किया गया था. केरल का जन्मदिन भी 1 नवंबर को है. मलयालम भाषी समुदायों के लिए एक संयुक्त केरल बनाने की जरूरत राष्ट्रीय स्वतंत्रा संग्राम के समय से ही से उभरीं थी। विधानसभा सर्वसम्मति से केंद्र सरकार से अनुरोध करती है। कि संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत इसे केरलम के रूप में संशोधित किया जाए।
Delhi: जलमंत्री आतिशी की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने की दी सलाह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप