एक ऐप इंस्टॉल करें और कमाएं Jio Coin, जानें कितनी होगी कीमत

Jio Coin: हाल ही में Reliance Jio का Jio Coin चर्चा में बना हुआ है। हर कोई इसकी कीमत और इसे मुफ्त में कमाने के तरीकों को लेकर उत्सुक है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि यह डिजिटल टोकन क्या है और इसका मूल्य कितना हो सकता है, तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
क्या है इसकी कीमत?
हालांकि रिलायंस जियो ने आधिकारिक रूप से Jio Coin की कीमत को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन बिजनेस विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी शुरुआती कीमत लगभग 0.50 डॉलर (लगभग 43.30 रुपये) हो सकती है। Jio Coin को रिलायंस जियो के बड़े इकोसिस्टम, जैसे कि जियोमार्ट और रिलायंस पेट्रोल पंप जैसी सेवाओं के साथ जोड़ा जा सकता है, जिससे इसकी उपयोगिता बढ़ेगी।
Jio Coin एक डिजिटल टोकन है, लेकिन इसे पूरी तरह क्रिप्टोकरेंसी नहीं कहा जा सकता। बिटकॉइन या एथेरियम जैसी ब्लॉकचेन-आधारित क्रिप्टोकरेंसी के बजाय, यह एक रिवॉर्ड टोकन या डिजिटल लॉयल्टी प्वाइंट के रूप में काम करेगा। इसे पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर विकसित किया गया है और इसका उपयोग जियो की विभिन्न सेवाओं में किया जा सकता है।
क्या है Jio Coin कमाने का तरीका?
आपको Jio Coin कमाने के लिए JioSphere ऐप इंस्टॉल करना होगा, जो एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस ऐप पर अकाउंट बनाने के बाद, जैसे-जैसे आप इसका उपयोग करेंगे, आपको रिवॉर्ड के रूप में Jio Coin मिलते रहेंगे। ये टोकन ऐप में दिए गए Polygon वॉलेट में स्टोर किए जाएंगे, जिन्हें आगे जियो की सेवाओं पर डिस्काउंट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Jio Coin के लॉन्च और इसके उपयोग को लेकर अभी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह डिजिटल टोकन जियो के इकोसिस्टम में गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें : फोटो वायरल करने की धमकी से परेशान छात्रा ने दी अपनी जान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप