विदेश

नाइजीरिया के गांव में ISIS का भीषण हमला, 29 लोगों की मौत से फैली दहशत

Nigeria attack : नाइजीरिया के पूर्वोत्तर हिस्से में एक बार फिर आतंक ने खूनखराबा मचा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अदामावा राज्य के गोम्बी क्षेत्र में स्थित एक छोटे से गांव पर देर रात सशस्त्र आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई.

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हमलावर अचानक गांव में घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले के दौरान कई ग्रामीण अपनी जान बचाने में नाकाम रहे, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन ISIS ने एक ऑनलाइन संदेश के जरिए ली है. राज्य के गवर्नर अहमदु उमरू फिंटिरी ने घटना स्थल का दौरा करते हुए इसे बेहद दर्दनाक और अमानवीय बताया और साफ किया कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.

हमले की जांच जारी

वहीं, नाइजीरिया का उत्तरी क्षेत्र लंबे समय से उग्रवाद और आतंकी गतिविधियों से प्रभावित रहा है. यहां अलग-अलग आतंकी गुट सक्रिय हैं, जो समय-समय पर गांवों और दूरदराज इलाकों को निशाना बनाते रहते हैं. हालांकि, इस हमले में किस गुट की सीधी भूमिका रही, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है.

23 बच्चों का अपहरण

इसी दिन एक और अलग घटना में उत्तरी-मध्य नाइजीरिया के एक अनाथालय पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर 23 बच्चों का अपहरण कर लिया था. बाद में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए इनमें से 15 बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया, जबकि बाकी बच्चों की तलाश के लिए अभियान जारी है.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, 50 नई यूनिट्स और हाईटेक हथियारों से लैस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button