LPG Cylinder Delivery : अगर आपके घर में LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है और बुकिंग के बाद डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, तो यह खबर आपके लिए उपयोगी हो सकती है। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडियनऑयल ने ‘इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ’ नाम से एक नई सेवा शुरू की है।
इस सेवा के तहत ग्राहकों को 10 किलोग्राम वजन वाला कंपोजिट LPG सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इस हल्के सिलेंडर की बुकिंग के बाद कुछ ही घंटों के अंदर इसकी डिलीवरी घर तक की जा सकेगी।
क्या है इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ सिलेंडर की खासियत?
इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ इंडियनऑयल का 10 किलो का कंपोजिट LPG सिलेंडर है। यह सामान्य स्टील के सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का है, जिससे इसे उठाने और ले जाने में आसानी होगी।
इस सिलेंडर को जंग से बचाने वाली सामग्री से तैयार किया गया है, जिससे इसकी मजबूती और उम्र बढ़ने का दावा किया गया है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसका पारदर्शी डिजाइन है, जिसकी मदद से ग्राहक सिलेंडर में बची हुई गैस का स्तर आसानी से देख सकेंगे। यह सिलेंडर खासतौर पर छोटे परिवारों और कम गैस खपत वाले ग्राहकों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है।
कैसे कर सकते हैं बुकिंग?
ग्राहक इस नए LPG सिलेंडर के लिए कई डिजिटल माध्यमों से आवेदन और बुकिंग कर सकते हैं।
IndianOil ONE ऐप
IndianOil Customer Portal
इंडियनऑयल WhatsApp नंबर 7588888824
इन प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक नया कनेक्शन लेने के साथ-साथ LPG रिफिल की बुकिंग भी कर सकते हैं।
इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ सेवा के फायदे
बुकिंग के 3 से 4 घंटे के अंदर डिलीवरी का दावा
हल्का वजन होने से सिलेंडर को आसानी से उठाया जा सकेगा
नए कनेक्शन के लिए कम दस्तावेजों की जरूरत
डिजिटल बुकिंग और ट्रैकिंग की सुविधा
बेहतर सुरक्षा और आसान इस्तेमाल का अनुभव
इंडियनऑयल के अनुसार, ‘इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ’ सेवा कंपनी के इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
कंपनी का उद्देश्य इस सेवा के जरिए ग्राहकों तक तेज डिलीवरी, बेहतर सुविधा और आधुनिक LPG सेवाएं पहुंचाना है। कंपनी के दावे के मुताबिक, अगर कोई ग्राहक सुबह 7 बजे सिलेंडर बुक करता है तो उसे करीब 10 बजे तक डिलीवरी मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- प्रिया प्रकाश वॉरियर की भगवा रंग की ड्रेस पर सवाल, एक्ट्रेस के जवाब का वीडियो हुआ वायरल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









