मनोरंजन

प्रिया प्रकाश वॉरियर की भगवा रंग की ड्रेस पर सवाल, एक्ट्रेस के जवाब का वीडियो हुआ वायरल

Priya Prakash Varrier : ‘विंक गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वॉरियर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में वह एक कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां वह नारंगी रंग की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। कार्यक्रम के दौरान उनकी ड्रेस के रंग को लेकर एक सवाल पूछा गया, जिसके बाद उनका जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

उन्होंने भगवा रंग की ड्रेस क्यों पहनी

दरअसल, इवेंट में मौजूद एक शख्स ने प्रिया प्रकाश वॉरियर से सवाल किया कि उन्होंने भगवा रंग की ड्रेस क्यों पहनी है। शख्स ने कहा, “आपने भगवा क्यों पहना है? यहां तो 100 प्रतिशत लिटरेसी है।” इस सवाल पर प्रिया ने शांत अंदाज में जवाब देते हुए पूछा, “क्यों, इस ड्रेस में क्या दिक्कत है?”

किसी राजनीतिक या धार्मिक संदेश से…

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या ‘ऑरेंज अलर्ट’ की वजह से उन्होंने यह रंग चुना है, तो एक्ट्रेस ने इस सवाल पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने साफ किया कि उनकी ड्रेस का रंग किसी राजनीतिक या धार्मिक संदेश से जुड़ा नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह रंग उस ब्रांड के कारण चुना, जिसे वह इवेंट में प्रमोट कर रही थीं।

धार्मिक नजरिए से जोड़ना उचित नहीं

प्रिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई लोगों ने उनके शांत और आत्मविश्वास भरे जवाब की तारीफ की। वहीं, कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि किसी के पहनावे के रंग को राजनीतिक या धार्मिक नजरिए से जोड़ना उचित नहीं है।

व्यक्ति के काम और विचारों पर चर्चा

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि कपड़ों के रंग को विवाद का विषय बनाने के बजाय किसी व्यक्ति के काम और विचारों पर चर्चा होनी चाहिए। कुछ यूजर्स ने प्रिया के समर्थन में लिखा कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की स्वतंत्रता है।

वीडियो क्लिप से रातोंरात मशहूर

गौरतलब है कि प्रिया प्रकाश वॉरियर साल 2018 में अपनी पहली फिल्म Oru Adaar Love के गाने ‘माणिक्य मलराया पूवी’ के एक छोटे से वीडियो क्लिप से रातोंरात मशहूर हो गई थीं। उनकी आंख मारने वाली अदाओं वाला वीडियो इतना वायरल हुआ कि वह देशभर में ‘विंक गर्ल’ के नाम से पहचानी जाने लगीं। इसके अलावा प्रिया अपने फैशन और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनके ट्रेडिशनल लुक्स को फैंस ने काफी पसंद किया था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-IIT में पीएम मोदी की छात्रों को सीख, कहा- रियल लाइफ कैंपस लाइफ से अलग, बताया विकसित भारत का आधार और भविष्य की चुनौतियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button