Uttarakhand

विकासनगर में पुलिस कर्मियों को बहनों ने बांधे रक्षासूत्र, मांगा सुरक्षा का वचन

विकासनगर: जहां एक तरफ रक्षाबंधन का त्योहार सबके घरों में धूम धाम से मनाया जा रहा होता है वहीं दूसरी तरफ हमारे देश के जवान व अधिकारी इस खास दिन भी देश के लिए अपनी सेवा में जुटे होते हैं। ऐसे में RSS की जिला विकासनगर शाखा के एकल अभियान से जुड़ी महिलाओं ने कोतवाली परिसर में मौजूदा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।

महिलाओं ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

विकासनगर में रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर  अंचल टोली व अंचल संचय से जुड़ी महिलाएं कोतवाली विकासनगर पहुंची। जहां RSS की जिला विकासनगर शाखा के एकल अभियान से जुड़ी महिलाओं ने कोतवाली परिसर में मौजूदा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। अंचल प्रमुख निकिता ने बताया कि जिस प्रकार से पुलिस के जवान हमारी रक्षा करते हैं। तो हमारा भी दायित्व बनता है कि हम उनकी दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना करे। आज हम सभी ने अपने पुलिस भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा है।

ये भी पढ़ें: महिला ने रिस्क उठाकर दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म, 1 लड़का और 2 लड़कियों की गूंजी किलकारी

Related Articles

Back to top button