राष्ट्रीय

VIP गाड़ियों में सायरन की जगह बजेगी बांसुरी, पढ़ें पुरी ख़बर

केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्य मार्ग मंत्रालय ने अब गाड़ियों में हॉर्न और सायरन की तेज ध्वनि में बदलाव करने वाले नियम तैयार कर लिए हैं।

 अब लोगों को इन सायरन की आवाज की जगह वाद्य यंत्रों जैसे बांसुरी, तबले और शंख की आवाज सुनाई देगी। इस बात जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि सायरन को हटाने के काफी फायदे होंगे। इससे ध्वनि प्रदूषण भी कम होगा। उन्होंने बताया कि मंत्रालय ऐसे प्रावधान तैयार कर रहा हैं जिससे लोगों को सायरन की कर्कश आवाज से राहत मिलेगी।

नितिन गडकरी ने बताया कि अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्य मार्ग मंत्रालय ने तेज सायरन को खत्म करने की योजना बनाई है। हमारी योजना है कि गाडियों में इंडियन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की आवाज लगाई जाए, जो लोगों को सुनने में बेहतर लगे।

गडकरी ने कहा कि वो भाग्यशाली हैं कि उन्हें VIP गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने का मौका मिला था। अब वो VIP गाड़ियों से सायरन हटाने की योजना बना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button