Earthquake Today : महाराष्ट्र के नासिक से लेकर हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान तक शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कुल चार भूकंप दर्ज किए गए, जिनमें सबसे ज्यादा तीव्रता 4.4 रही.
महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह 5 बजकर 32 मिनट 39 सेकंड पर भूकंप दर्ज किया गया. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही. भूकंप की गहराई जमीन के भीतर करीब 3 किलोमीटर थी. इसका स्थान 20.461 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.748 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया.
बता दें कि तीन दिन पहले महाराष्ट्र के पालघर में भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे.
चंबा में भी महसूस हुए भूकंप के झटके
हिमाचल प्रदेश के चंबा में शुक्रवार सुबह 6 बजकर 36 मिनट 28 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.0 दर्ज की गई. इसकी गहराई जमीन के भीतर 5 किलोमीटर थी. चंबा में आए भूकंप का स्थान 33.131 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.585 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है.
अफगानिस्तान में 12 मिनट के अंतराल पर दो भूकंप
अफगानिस्तान में शुक्रवार सुबह भूकंप के दो झटके दर्ज किए गए. पहला झटका सुबह 4 बजकर 29 मिनट 30 सेकंड पर आया, जिसकी तीव्रता 4.0 रही. इसकी गहराई 147 किलोमीटर दर्ज की गई.
इसके ठीक 12 मिनट बाद सुबह 4 बजकर 41 मिनट 54 सेकंड पर दूसरा भूकंप आया. इसकी तीव्रता 4.4 दर्ज की गई और गहराई 136 किलोमीटर रही. फिलहाल अफगानिस्तान में आए दोनों भूकंपों से किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है.
ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल, फ्लेक्स फ्यूल या EV कार? नई गाड़ी खरीदने से पहले जानें किसमें है ज्यादा फायदा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









