
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में शनिवार की रात ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। ये घटना आते-जाते लोगों के बीच में हुई। फायरिंग की आवाज सुनते ही लोगों में अफरातफरी मच गई।
उन्ही लोगों में से किसी ने आज सुबह करीब 4:40 बजे आरके पुरम पुलिस थाने में कॉल करके इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिंकी और ज्योति को अस्पताल पहुंचाया, उन्हें एसजे अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि हमलावर मुख्य रूप से पीड़िता के भाई के लिए आए थे। यह मामला रुपयों के लेनदेन को लेकर लग रहा है।
फिलहाल इस मामले में उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। आगे की जांच जारी है।
केजरीवाल ने किया ट्विट
आरके पुरम इलाके में हुई इस वारदात पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोग को दिल्ली की कानून- व्यवस्था संभालनी है, वो कानून-व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर कब्जा करने के षड्यंत्र कर रहे हैं। आज अगर दिल्ली की कानून-व्यवस्था LG के बदले आम आदमी पार्टी की सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती। दोनों महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी साथ हमारी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
ये भी पढ़े: AAP सांसद राघव चड्ढा का बड़ा बयान, बोले – ‘एलजी-गवर्नर के कार्यालयों को समाप्त कर देना चाहिए’