
Delhi Crime: नॉर्थ दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में आए दिन आपराधिक घटना को अंजाम दिया जा रहा है। बदमाशों के मन में पुलिस का खौफ बिल्कुल है। कुछ दिनों पहले ही इस इलाके से चाकूबाजी की खब़र आई थी। एक बार फिर से जहांगीरपुरी इलाके से अपराध की ख़बर आ रही है। यहां एक युवती के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की मां और मौसी के साथ इलाके में ही रहने वाले ही कुछ लड़कों ने बुरी तरीके से मारपीट की। दरअसल पीड़ित लड़की की अम्मा फेरी लगाकर फल-सब्जी बेचने का काम करती है। लड़की को घर में अकेले पाकर शाम के समय मौका देखकर आरोपी युवक घर की छत पर चढ़ा और लड़की के साथ जबरदस्ती करने लगा।
Delhi Crime: विरोध करने पर किया मारपीट
छेड़खानी का विरोध जब लड़की ने परिवारवालों की ओर से किया गया तो आरोपी लड़कों ने बुरी तरीके से मारपीट की। जानकारी के अनुसार युवती को बचाने के लिए मां और मौसी अपने छत पर पहुंचे, जहां पहले से ही दो से तीन की संख्या में लड़के मौजूद थे। पीड़ित परिवार के मुताबिक छत पर मौजूद लड़कों ने शराब पी हुई थी, जब पीड़िता की मौसी ने छेड़खानी का विरोध किया तो लड़कों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। लड़कों ने मां और मौसी को बुरी तरीके से पीटा, इससे पीड़िता की मौसी को चोट आई और वे बेहोश होकर छत पर ही गिर पड़ी।
घटनास्थल से फरार हो गया लड़का
जैसे ही आसपास के लोगों को जानकारी मिली, इसके बाद वहां से लड़के फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घर के लोगों ने घायल हालत में महिला को आदर्श अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन का आरोप है कि मामले की जानकारी मिलने के बावजूद भी पुलिस कई घंटे बीतने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची है। आरोपी लड़का फरार है।
ये भी पढ़ें- Delhi Municipal Corporation: फास्टैग से कर सकेंगे MCD पार्किंग का पेमेंट, जल्द शुरू होगी यह व्यवस्था