दिल्ली में प्रदूषण कम होते ही LG ने बदला वर्किंग आवर, अब सरकारी कर्मचारियों को सुबह 9 बजे आना होगा ऑफिस

Delhi :

दिल्ली में बदले सरकारी कर्मचारियों के ड्यूटी टाइम, LG ने लिया फैसला

Share

Delhi : दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी के समय में बदलाव किया है। यह फैसला उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण का लेवल कम होने के बाद लिया।

प्रदूषण स्तर में कमी की वजह से बदला समय

गौरतलब हो कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अब थोड़ा सुधरा है, और इसका असर सीधे सरकारी दफ्तरों में काम करने वालों पर पड़ा है। इसी को देखते हुए दिल्ली के LG (उपराज्यपाल) ने दिल्ली सरकार और नगर निगम के कर्मचारियों के ड्यूटी के समय में बदलाव कर दिया है। अब दिल्ली सरकार के जो अफसर पहले सुबह 10 बजे दफ्तर आते थे और शाम को 6:30 बजे जाते थे, उन्हें अब आधा घंटा पहले यानी 9:30 बजे आना होगा। उनकी छुट्टी भी अब 6 बजे हो जाएगी।

निगम के अधिकारी सुबह 9 बजे आएंगे ड्यूटी

वहीं निगम के अधिकारी जो सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक ड्यूटी करते थे अब 9 बजे ड्यूटी पर आएंगे और 5:30 बजे उनकी छुट्टी होगी।

दिल्ली की पिछली सरकार ने ऑफिस टाइमिंग में किया था बदलाव

पिछले साल नवंबर में दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री आतिशी ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के चलते ऑफिस टाइमिंग में बदलाव किया था। यह फैसला खासतौर पर सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम करने और हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से लिया गया था। आतिशी ने आदेश जारी करते हुए एमसीडी के कर्मचारियों की ड्यूटी का समय सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया था। केंद्र सरकार के दफ्तरों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक की गई, जबकि दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए दफ्तर का समय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक तय किया गया था।

लंबे समय से राधानी में था प्रदूषण

बता दें कि लंबे समय से राजधानी में प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ा हुआ था, जिस वजह से दिल्ली में कई बार अलर्ट जारी किया गया था। सरकार की तरफ से पेट्रोल- डीजल वाले वाहनों, नव निर्माण बिल्डिंगों पर भी रोक लगाई थी। केंद्र शासित प्रदेश के सीमा पर भी ट्रकों के आवागमन पर रोक लगाई थी।

यह भी पढ़ें : क्या अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे से मजबूत होंगे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते? जानें क्यों अहम है जे.डी वेंस का भारत दौरा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप