देशभर में इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल: संदीप पाठक

देशभर में इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल: संदीप पाठक
Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन के लिए देशभर में चुनाव प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने रविवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे और पूरे देश में जाकर वोट मांगेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 मई को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंडिया का गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल जी 16 मई को झारखंड के जमशेदपुर में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। वहीं, अरविंद केजरीवाल जी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 17 मई को इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
इंडिया गठबंधन के जीत लिए प्रयास कर रहे हैं सीएम केजरीवाल
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने आगे कहा कि जब से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है तब से वह लगातार रात-दिन लोगों के लिए काम कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल जी इंडिया गठबंधन की जीत को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
इसी कड़ी में वह इंडिया गठबंधन के घटक दलों के लिए देश के अलग-अलग कोनों में जाकर देश की जनता से इंडिया गठबंधन को वोट देकर जिताने की अपील करेंगे। इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल चाहते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके राज्य में आकर उनके लिए चुनाव प्रचार करें। हम सब जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल जी की लोकप्रियता पूरे देश में तेजी से बढ़ती जा रही है। पूरे देश की जनता अरविंद केजरीवाल जी से प्यार करती है और उनको चुनाव प्रचार करते हुए देखना चाहती है।
2024 लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीतेगी
संदीप पाठक ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने अरविंद केजरीवाल जी को षड्यंत्र करके जेल की सलाखों के पीछे बंद कर दिया था। भाजपा किसी भी हालत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार से दूर रखना चाहती थी। अरविंद केजरीवाल इकलौते ऐसे नेता हैं जिनसे मोदी जी को डर लगता है। उनको पता है कि अरविंद केजरीवाल जी भाजपा को हराने की ताकत रखते हैं। हम सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल जी को अंतरिम जमानत दी है। अब अरविंद केजरीवाल जी पूरे देश में जाकर लोकसभा चुनाव के बचे हुए चरणों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि अरविंद केजरीवाल जी के चुनाव प्रचार करने से इंडिया गठबंधन को फायदा पहुंचेगा और 2024 लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत होगी।
ये भी पढ़ें- Mumbai: शादी के लिए लड़की की डिमांड सुन चकरा जाएगा आपका सिर, लोगों ने किया सोशल मीडिया पर फनी कॉमेंट्स
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप