Advertisement

Mumbai: शादी के लिए लड़की की डिमांड सुन चकरा जाएगा आपका सिर, लोगों ने किया सोशल मीडिया पर फनी कॉमेंट्स

Share
Advertisement

Mumbai: कहते हैं जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है माध्यम इंसान बनता है। कभी लड़कियों की शादी के लिए लड़के खोजने में माता-पिता परेशान हो जाते थे। लड़के और उनके घरवालों की अपेक्षाएं और लिस्ट इतनी लंबी होती थी कि लड़की के घरवाले कई बार निराश हो जाते थे। अब समय बदल गया है। लड़कियां भी अपना मनचाहा वर चाहती हैं। ऐसी ही एक 37 वर्षीय युवती की अपेक्षाओं वाली लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। दरअसल, मुंबई की एक महिला ने शादी के लिए अनोखी शर्त रखी है. महिला खुद के लिए एक दूल्हे की तलाश कर रही है. लेकिन कोई भी लड़का उसकी उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतर रहा है.

Advertisement

AMBER नामक एक पूर्व ट्विटर यूजर ने चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। उन्होंने दावा किया कि महिला मुंबई में काम करती है और चार लाख रुपये कमाती है। वह एक ऐसे साथी की तलाश कर रहा है जिसका अपना घर मुंबई में हो। महिला को व्यवसायी या नौकरी वाला भी चलेगा। साथ ही, महिला ने कहा कि वह सर्जन या CA को प्राथमिकता देगी। वायरल स्क्रीनशॉट बताते हैं कि वह एक ऐसे पति की तलाश में है जो हर साल कम से कम एक करोड़ रुपये कमाता है। 2 अप्रैल को ये पोस्ट एक्स हैंडल @Ambar_SIFF_MRA पर शेयर की गई थी, जिस पर लोगों ने व्यापक प्रतिक्रिया दी।

Mumbai: सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा


महिला की ये पोस्ट X पर वायरल हो रही है. लोगों ने अपने विचार भी शेयर किए हैं. एक यूजर ने लिखा है- आईटी डेटा के मुताबिक, भारत में केवल 1.7 लाख लोगों की इनकम ही एक करोड़ से ज्यादा है. इसलिए 37 साल की उम्र में आपको अपना ‘सपनों’ का राजकुमार मिलने की संभावना 0.01% है.

यह भी पढ़ें: Weather: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, देश के 6 राज्यों में हीटवेव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें