Advertisement

Weather: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, देश के 6 राज्यों में हीटवेव

Share
Advertisement

Weather: हीटवेव देश के 6 राज्यों में चल रहा है। इनमें शामिल हैं कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि केरल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहेगी। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश इनमें शामिल हैं।

Advertisement

Weather: मौसम विभाग ने बताया कि 7 अप्रैल से मध्यप्रदेश के 18 जिलों में बारिश हो सकती है और बिहार के 9 जिलों में बारिश हो सकती है। साथ ही झारखंड में 7 अप्रैल तक हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार 03 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी और 05 अप्रैल तक बारिश जारी रहने की संभावना है। पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में हीटवेव का कहर 06 अप्रैल तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कहा कि 3 अप्रैल से 6 अप्रैल के बीच ओडिशा और कर्नाटक में तेज लू होगा। साथ ही, 4 अप्रैल से 6 अप्रैल के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में हीटवेव रहेगा, और ओडिशा में रात में गर्मी बढ़ेगी।
IMDI ने कहा कि आज लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जो 05 अप्रैल तक चल सकती है।

Weather: वहीं देश की राजधानी नई दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है। गुरुवार को नई दिल्ली में बादल रहने वाले हैं।


लखनऊ में आज आईएमडी के अनुसार आसमान साफ रहेगा, न्यूनतम 20 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री हो सकता है। आज, गाजियाबाद में तापमान 19 डिग्री से 34 डिग्री तक रह सकता है। सुबह में गाजियाबाद में मौसम साफ रहेगा, लेकिन दोपहर या शाम तक बादल छा सकते हैं। गुरुवार को गाजियाबाद में छोटी-छोटी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Mukhtar ansari: मुख्तार की मौत के मामले में जांच तेज, बांदा जेल स्टाफ के बयान भी किए जाएंगे दर्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *