Madhya Pradesh

दतिया में विकास की रफ्तार तेज, CM मोहन यादव ने योजनाओं और प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ

MP Development : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दतिया जिले में आयोजित कार्यक्रम में कई योजनाओं और विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने किसानों, जवानों और देश के नागरिकों के योगदान को सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के किसी भी कोने में भारतीयों को परेशानी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की ओर से तुरंत मदद पहुंचाई जाती है। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों और खेत में मेहनत करने वाले किसानों को नमन किया।

सीएम ने किसानों से की अपील

किसानों के लिए उन्होंने कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि किसान देश का भाग्य विधाता है, जो कठिन परिस्थितियों में मेहनत कर सभी के लिए भोजन उपलब्ध कराता है। साथ ही किसानों से अपील की कि वे नरवाई न जलाएं, बल्कि नई तकनीक जैसे हैप्पी सीडर का इस्तेमाल करें और अवशेषों को पशुओं के चारे के रूप में उपयोग करें।

यशोदा माता योजना से बच्चों को लाभ

मुख्यमंत्री ने नई योजनाओं की भी घोषणा की। “यशोदा माता योजना” के तहत स्कूल जाने वाले बच्चों को दूध उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं “डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना” के तहत 25 गाय पालने पर 40 लाख की परियोजना बनेगी, जिसमें सरकार 10 लाख रुपये की सहायता देगी।

मध्य प्रदेश को बनाना है देश का नंबर-1 राज्य

उन्होंने बताया कि राज्य में सिंचाई का दायरा तेजी से बढ़ाया गया है और सरकार का लक्ष्य मध्य प्रदेश को देश का नंबर-1 राज्य बनाना है। इसके अलावा गांवों को वृंदावन गांव और शहरों में गीता भवन बनाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

जनहित के कार्यों पर ध्यान

कार्यक्रम के दौरान दतिया जिले में कई विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया गया। इसमें रतनगढ़ माता मंदिर के पास विद्युत उपकेंद्र, छात्रावास, विज्ञान भवन, यात्री निवास, पुलिस कार्यालय, स्टेडियम और विश्राम गृह जैसे कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार विकास और जनहित के कार्यों पर ध्यान दे रही है, जिससे प्रदेश की प्रगति तेज हो सके।

ये भी पढ़ें- तेहरान के प्रमुख अस्पताल पर Israel-US का हमला, ट्रंप के 5 दिन रोकने के ऐलान के बाद भी तबाही

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button