राष्ट्रीय

‘कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव’, बीजेपी ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल गांधी को घेरा

Political News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मनुस्मृति को लेकर दिए बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में मनुस्मृति का जिक्र करते हुए महिलाओं की स्थिति को लेकर दावा किया था. अब बीजेपी ने उनके बयान को लेकर कांग्रेस पर हिंदू विरोधी नैरेटिव बनाने का आरोप लगाया है.

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस की आधिकारिक पोस्ट हिंदू धर्मग्रंथों को अपनी सुविधा के मुताबिक पेश कर हिंदू विरोधी नैरेटिव बनाने का एक और उदाहरण है, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हिंदू धर्म महिलाओं के बारे में क्या कहता है, यह बताने से पहले पूरी मनुस्मृति पढ़नी चाहिए.

अमित मालवीय ने कहा कि अगर राहुल गांधी बहस करना चाहते हैं तो उन्हें धर्मग्रंथों को ईमानदारी से पढ़ना चाहिए, न कि उन्हें राजनीतिक नजरिए से देखना चाहिए, उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को राहुल गांधी से किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है और इसे प्रोपगेंडा बताया.

निशिकांत दुबे ने प्रियंका गांधी का किया जिक्र

वहीं, बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने भी राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने एक्स पर प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि वह राहुल गांधी से ज्यादा समझदार हैं और उन्हें अपनी गद्दी दे देनी चाहिए.

निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में नेहरू परिवार और कांग्रेस के इतिहास का जिक्र करते हुए कई राजनीतिक उदाहरण भी दिए, उन्होंने कहा कि सिद्धांत और उपदेश अपने घर से नहीं, दूसरों पर लागू होता है.

राहुल गांधी ने पुणे में क्या कहा?

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में मनुस्मृति का जिक्र करते हुए कहा था कि इसमें महिलाओं को लेकर लिखा गया है कि बचपन में महिला अपने पिता के अधीन, जवानी में पति के अधीन और पति की मृत्यु के बाद बेटों के अधीन रहेगी.

उन्होंने कहा कि महिला को कभी स्वतंत्र नहीं होना चाहिए, ऐसे शब्द शर्मनाक हैं और इन्हें नहीं कहा जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button