तीन जवान बेटों के बाप ने पहले किया प्रेम विवाह फिर खाया जहर

Bihar News

प्रेम विवाह करने के बाद खाया जहर

Share

Bihar News: बिहार में एक व्यक्ति ने इस वजह से जहर खा लिया क्योंकि उसकी पत्नी शादी करने के बाद उसी दिन भाग गई। दोनों ने लव मैरिज की थी। होश में आने के बाद व्यक्ति से जब जहर खाने की वजह पूछी गई तो उसने चुप्पी साध ली। जिसके कारण यह अभी तक नहीं पता चल पाया है कि व्यक्ति ने खुद से जहर खाया था या फिर उसे खिलाया गया था।

यह मामला बिहार के मुंगेर का है, जहां तीन जवान बेटों के पिता ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला से शादी की थी। जिस महिला से शादी की है, वह भी पहले से शादिशुदा है। दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उनहोंने अपने बच्चों को छोड़कर यह कदम उठाया था।

55 वर्षीय व्यक्ति का 40 वर्षीय पड़ोसन से प्रेम विवाह

पचरूखी सुमेरीचक गांव निवासी मुसहरू यादव की पहली पत्नी मौत हो गई है, जिससे उसके तीन बेटे हैं। मुसहरू ने 55 वर्ष की उम्र में अपनी 40 वर्षीय पड़ोसन से प्रेम विवाह किया था। उसकी दूसरी पत्नी शादी के दिन ही उसे छोड़ कर चली गई। जिसके बाद मुसहरू ने जहर खाकर अपनी जान लेने की कोशिश की। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है कि जहर किस वजह से खाया गया।

बताया जा रहा है कि महिला के पहले पति का नाम फंटुश मंडल है, जिससे उसके दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा है। महिला के शादिशुदा होने के बाद भी उसका पड़ोसी मुसहरू के साथ अफेयर था। इस बारे में जब महिला के पति को पता चला तो दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगे। मारपीट के चलते महिला अपने मायके चली गई थी, एक महीने पहले ही पति-पत्नी के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद पांच दिन पहले, शुक्रवार को महिला ने मुसहरू से शादी कर ली और किसी बात से नाराज होकर उसी दिन छोड़ कर चली गई। अब तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें : बिहार में शिक्षक का भूत देगा ट्रेनिंग, शिक्षा विभाग ने लगाई ड्यूटी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें