Bihar

Bihar: JDU सांसद ने की लोकसभा में पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की मांग, नीतीश कुमार पर कही ये बात…

Bihar: लोकसभा ने पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की मांग की है। गोपालगंज के जेडीयू सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी अमेंडमेंट बिल 2023 के डिबेट में केंद्र सरकार से मांग की है। सांसद ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 18 वर्षों से भारत सरकार से पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश, केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

Bihar: सातवां सबसे पूराना विश्वविद्यालय

सांसद ने लोकसभा में कहा कि पटना विश्वविद्यालय, जो कभी ऑक्सफोर्ड की तरह था, आज उपेक्षित है। “सत्य की खोज करने की इच्छा आपकी परिभाषित खोज होनी चाहिए,” ये 1917 में, यानी 107 वर्ष पहले स्थापित किया गया था। 181.58 एकड़ में फैले इस विश्वविद्यालय को भारतीय उपमहाद्वीप का सातवां सबसे पुराना विश्वविद्यालय बताया गया। 2019 में एनएसी को बी प्लस ग्रेड भी मिला था, लेकिन भारत सरकार ने इसे आज तक नहीं देखा है।

क्या कहा सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने

सांसद ने कहा कि भारत हमेशा से शिक्षा के क्षेत्र में एक हब रहा है, जहां लोग तक्षशिला, विक्रमशिला, नालंदा, बल्लवी और अन्य विश्वविद्यालयों से ज्ञान लेकर अपने चरित्र और करियर बनाते थे। युद्ध, विज्ञान, या स्वास्थ्य। सभी ने अपना अलग स्थान था, लेकिन आज बहुत से बच्चे दूसरे देशों में शिक्षा के लिए पलायन कर रहे हैं, इसका कारण क्या है? छात्रों के पलायन से संबंधित एक आंकड़ा भी सांसद ने लोकसभा में प्रस्तुत किया है।

सांसद ने बताया कि 2023 के आंकड़े के अनुसार 15 लाख भारतीय विद्यार्थी विदेश में पढ़ रहे हैं। आज विश्वविद्यालयों में कॉरपोरेट हितों का सम्मान किया जाता है। हाल ही में, सामान्य गरीब सभी वर्गों के विद्यार्थी आसानी से हायर डिग्री कम खर्च में लेते थे, जो अब मुश्किल होते जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Weather Update: आज का मौसम, जानिए राजधानी दिल्ली समेत इन जगहों के AQI का हाल…

Related Articles

Back to top button