मनोरंजन

अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, ‘आसमानी’ से शुरू हो रहा नया सफर

Sayani Gupta : अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक दशक से अधिक समय तक काम करने के बाद अब बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत कर दी है। उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस ‘सयानी गुप्ता मूवीज’ (SGM) लॉन्च किया है, जिसका पहला प्रोजेक्ट उनकी शॉर्ट फिल्म ‘आसमानी’ है।

प्रोडक्शन की दुनिया में एक्ट्रेस का कदम

सयानी गुप्ता का कहना है कि अब वे केवल अभिनय तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि स्टोरीटेलिंग और फिल्म निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाना चाहती हैं। उनका उद्देश्य खास तरह की कहानियों को सही तरीके से पेश करना और ऐसा माहौल तैयार करना है, जहां काम सहज और व्यवस्थित तरीके से हो सके।

सयानी कहती हैं कि,”हम धीरे-धीरे, लेकिन लगातार आगे बढ़ेंगे। एक समय में सिर्फ एक फिल्म पर ध्यान देंगे। हमारे लिए लेखन की गुणवत्ता, कला और कहानी कहने का तरीका हमेशा पहले रहेगा। हर प्रोजेक्ट को सही समय, देखभाल और पूरा ध्यान देना जरूरी है।”

 ‘आसमानी’ SGM का पहला प्रोजेक्ट

शॉर्ट फिल्म ‘आसमानी’ में रेवती, दरिया बेदी और अभय कौल मुख्य भूमिका में हैं। इसे सयानी ने लिखा और निर्देशित भी किया है। वे इसे प्रोड्यूस भी कर रही हैं।

हालांकि, सयानी पहले भी कई प्रोजेक्ट्स में को-प्रोड्यूसर रही हैं, जैसे ‘व्हेयर द विंड्स ब्लो’, ‘ऊपर नीचे’, ‘डियर मेन’, और ऑस्कर क्वालिफाई करने वाली ‘शेमलेस’, लेकिन ‘आसमानी’ उनके लिए पहला पूर्णतया खुद का प्रोडक्शन प्रोजेक्ट है।

लोकेशन खोज में एक साल की मेहनत, पुणे बना बेस

फिल्म के लिए सयानी ने पूरे महाराष्ट्र में लोकेशन खोजी और आखिरकार पुणे को चुना, जहां उनका पुराने संस्थान FTII से गहरा जुड़ाव है। यह कदम उनके लिए सिर्फ फिल्म निर्माण का नहीं, बल्कि कहानी कहने की दिशा में एक नया अध्याय भी है।

ये भी पढ़ें – ओला इलेक्ट्रिक की खराब सर्विस पर कंज्यूमर कोर्ट ने दी सख्त चेतावनी, ग्राहक को मिलेगा नया स्कूटर या राशि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button