Delhi NCR

दिल्ली-NCR में बारिश का कहर: 14 फ्लाइट्स डायवर्ट, 150 उड़ानों पर पड़ा असर

Delhi NCR Rain : दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो दी, लेकिन हवाई और सड़क यातायात की रफ्तार पर असर डाल दिया. खराब मौसम के कारण 14 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया. वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 1:15 बजे तक 150 उड़ानें देरी से चल रही थीं. फिलहाल उड़ानों की औसत देरी करीब 27 मिनट बताई गई है.

तेज बारिश के दौरान कम विजिबिलिटी, रनवे की स्थिति और एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट के कारण विमानों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. इसका सीधा असर उड़ानों के शेड्यूल पर पड़ता है और देरी बढ़ सकती है.

दिल्ली से फ्लाइट लेने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी एयरलाइन का लाइव फ्लाइट स्टेटस चेक करने और सामान्य से अधिक समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है.

सड़कों पर लंबा जाम

बारिश के कारण अशोक नगर मेट्रो स्टेशन, बुराड़ी, सीआर पार्क और अलकनंदा समेत कई इलाकों में पानी भर गया. जलभराव की वजह से कई सड़कों पर यातायात की रफ्तार धीमी हो गई और लंबा जाम लग गया.

ITO से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही.

रेड अलर्ट के बीच और बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कुछ इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार दिन में और भी भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button