Sanjay Raut : शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने 2029 के लोकसभा चुनाव और राहुल गांधी को लेकर बड़ा दावा किया है, उन्होंने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर चल रही चर्चा के बीच कहा कि 2029 में NDA सत्ता में वापस नहीं आएगा. राउत ने राहुल गांधी को देश का ‘अनडिस्प्यूटेड लीडर’ बताते हुए उनकी राजनीतिक स्थिति की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2012 के दौर से की.
संजय राउत ने कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर कितना भी मंथन और चिंतन किया जाए, 2029 में NDA सत्ता में नहीं आएगा, उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी बहुत आगे निकल चुके हैं और देश के ‘अनडिस्प्यूटेड लीडर’ बन गए हैं.
राउत ने कहा कि 2012 में जिस स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे, आज उसी स्थान पर राहुल गांधी हैं. उनके इस बयान को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष की रणनीति और राहुल गांधी की भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है.
स्थानीय भाषा को लेकर भी बोले राउत
राज्यसभा सांसद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्थानीय भाषा से जुड़े बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. राउत ने कहा कि अखिलेश यादव ने ऐसा कुछ नहीं कहा कि किसी एक भाषा को लेकर विवाद खड़ा किया जाए.
उन्होंने कहा कि हर राज्य में कानून है और स्थानीय भाषा आनी चाहिए. राउत ने सवाल उठाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में बड़े कॉर्पोरेट संस्थानों और कार्यालयों में ऊंचे पदों पर काम करने वालों के लिए मराठी भाषा को लेकर सख्ती क्यों नहीं होनी चाहिए.राउत ने कहा कि हर राज्य में वहां की स्थानीय भाषा लोगों को अभिमान और स्वाभिमान के साथ बोलनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









