Delhi NCR

दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, कई इलाकों में जलभराव, सड़कों पर रेंगती दिखीं गाड़ियां

Delhi NCR Rain : दिल्ली-NCR में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई. गाजियाबाद, पूर्वी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले दो घंटे तेज बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश के दौरान बिजली चमकने और तेज गरज के साथ हवाएं करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.

दिल्ली-NCR के सभी इलाकों में मौसम का असर एक जैसा नहीं है. कुछ जगहों पर तेज बारिश हो रही है, तो आसपास के इलाकों में हल्की बारिश या केवल बादल छाए रहने की संभावना है. बारिश के दौरान सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने और कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है. ऐसे में लोगों को अगले कुछ घंटों में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है.

बारिश के बीच दिल्ली के एमबी रोड पर भीषण जाम लग गया. संगम विहार के पास कई लोग करीब एक घंटे से जाम में फंसे रहे. ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों के साथ एयरपोर्ट और साकेत कोर्ट जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

एक घंटे से जाम में फंसे लोग

जाम में फंसे एयरफोर्स कर्मी ने बताया कि एमबी रोड पर रोज जाम लगता है और बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है, उन्होंने कहा कि जाम के कारण वे समय पर ड्यूटी नहीं पहुंच पाते और रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है.

वहीं, एयरपोर्ट जा रहे एक कैब सवार ने बताया कि उसकी दोपहर 1 बजे की फ्लाइट है और वह करीब आधे घंटे से जाम में फंसा हुआ है. उसे आशंका है कि वह समय पर फ्लाइट नहीं पकड़ पाएगा.

एक अन्य कार सवार ने बताया कि वह करीब एक घंटे से जाम में फंसा है और आगे नहीं बढ़ पा रहा. आस मोहम्मद ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे साकेत कोर्ट पहुंचना था, लेकिन जाम के कारण वह कोर्ट नहीं पहुंच सके, उन्होंने कहा कि आज उनके केस की तारीख है.

ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button