Delhi NCRमौसम

दिल्ली-NCR में बारिश ने बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश

Delhi NCR Weather : रविवार की सुबह दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ली. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में सुबह-सुबह काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन कई जगह पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी भी बढ़ गई.

रविवार तड़के दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हुआ. पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी और ईस्ट विनोद नगर में झमाझम बारिश देखने को मिली. दिल्ली से सटे नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह तेज बारिश हुई. कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया.

33 से 35 डिग्री तक रह सकता है तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 23 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 33°C से 35°C और न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना है. सोमवार को भी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है.

कई दिनों से जारी है बारिश का दौर

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है. शनिवार सुबह भी कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई थी. बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया. आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना है.

रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भी आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई. वहीं, IMD ने देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

IMD के अनुसार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. बिहार और झारखंड से लेकर अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button