PM Modi Speech : देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. अपने भाषण में पीएम मोदी ने युवाओं, शिक्षा, ऊर्जा, खेल, सेमीकंडक्टर, महिला आरक्षण और 2047 के विकसित भारत को लेकर कई बड़े ऐलान किए. आइए जानते हैं उनके संबोधन की 10 बड़ी बातें.
पीएम मोदी ने कहा कि अगले एक साल में देश के एक करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसका मकसद युवाओं को AI के क्षेत्र में नेतृत्व के लिए तैयार करना है.
युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
कोचिंग के बढ़ते खर्च को लेकर पीएम मोदी ने गरीब और मिडिल क्लास परिवारों की चिंता का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युवाओं को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी.
पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में चिप, AI और डेटा सेंटर के लिए बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत होगी. ऐसे में एनर्जी सिक्योरिटी देश के लिए बेहद जरूरी है.
2036 ओलंपिक के लिए टैलेंट हंट
भारत ने 2036 में ओलंपिक की मेजबानी का संकल्प लिया है. पीएम मोदी ने कहा कि जिन खेलों में भारत अभी हिस्सा नहीं लेता या क्वालिफाई नहीं कर पाता, उनमें प्रतिभाओं की तलाश के लिए टैलेंट हंट चलाया जाएगा.
पीएम मोदी ने बताया कि तीन सेमीकंडक्टर प्लांट में काम शुरू हो चुका है और उत्पादन का एक्सपोर्ट भी शुरू हो गया है. आने वाले 7 से 8 वर्षों में 7-8 और सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू होने की बात उन्होंने कही.
50 लाख घरों तक पहुंची सोलर एनर्जी
पीएम मोदी ने बताया कि देश की सोलर एनर्जी क्षमता 160 गीगावाट तक पहुंच गई है. पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत 50 लाख घरों ने सोलर एनर्जी अपनाने का माइलस्टोन पार किया है.
महिलाओं को 33% प्रतिनिधित्व
पीएम मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की.
पीएम मोदी ने कहा कि हथियार उठाने वाले नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, लेकिन ‘दिमागी नक्सल’ को पहचानना और अलग करना भी जरूरी है, उन्होंने इसे लेकर सतर्क रहने की बात कही.
सप्तधारा का फॉर्मूला
लाल किले से पीएम मोदी ने देश के सामने ताकत की ‘सप्त धारा’ का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि आने वाले 5 से 7 वर्षों में वह काम पूरा करने का प्रयास होगा, जो पिछले 5 से 7 दशकों में नहीं हो पाया.
पीएम मोदी ने कहा कि 2047 में आजादी के 100 साल पूरे होने तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प है, उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की मेहनत और प्रयासों से इस लक्ष्य को हासिल किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल, फ्लेक्स फ्यूल या EV कार? नई गाड़ी खरीदने से पहले जानें किसमें है ज्यादा फायदा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









