राष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस का जश्न, PM मोदी और CM योगी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

80th Independence Day : देश शनिवार, 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी कर देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान को याद किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञता के साथ याद करता है, जिन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपने आज भी देश को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

विकसित भारत के संकल्प का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने संदेश में विकसित भारत के लक्ष्य का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोग मिलकर भारत को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं, उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में देश की विकास यात्रा और तेज होगी. साथ ही उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपनाने और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में योगदान देने की अपील की.

13वीं बार लाल किले से फहराएंगे तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश को संबोधित किया. अपने संबोधन के अंत में उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया.

योगी आदित्यनाथ ने भी दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी, उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को मां भारती के गौरव, अमर बलिदानियों के त्याग और राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक बताया, उन्होंने लोगों से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना अपनाने और ‘विकसित भारत’ एवं ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प में योगदान देने की अपील की.

अमित शाह ने दिया खास संदेश

गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर सेनानियों को नमन किया, उन्होंने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को और गति देने का संकल्प लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल, फ्लेक्स फ्यूल या EV कार? नई गाड़ी खरीदने से पहले जानें किसमें है ज्यादा फायदा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button