LPG Price Today : अगर आप नया एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर की ताजा कीमत जान लेना बेहतर रहेगा. सोमवार, 13 जुलाई को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट पहले की तरह अलग-अलग बने हुए हैं.
14 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट
दिल्ली – ₹942
नोएडा – ₹939.50
मुंबई – ₹941.50
कोलकाता – ₹968
पटना – ₹1,031.50
लखनऊ – ₹979.50
चेन्नई – ₹957.50
चंडीगढ़ – ₹951.50
जयपुर – ₹945.50
हरियाणा – ₹943.50
असम – ₹991
19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट
दिल्ली – ₹2,930
नोएडा – ₹2,930
मुंबई – ₹2,885.50
कोलकाता – ₹3,081.50
पटना – ₹3,227
लखनऊ – ₹3,052.50
चेन्नई – ₹3,106
चंडीगढ़ – ₹2,954.50
जयपुर – ₹2,957.50
हरियाणा – ₹2,932
असम – ₹3,173.50
बता दें कि अलग-अलग शहरों में गैस सिलेंडर की कीमतें एक जैसी नहीं होतीं. इसकी वजह राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स, परिवहन लागत और स्थानीय स्तर के अन्य खर्च हैं. यही कारण है कि दिल्ली, पटना, मुंबई या दूसरे शहरों में एलपीजी सिलेंडर के दाम अलग-अलग देखने को मिलते हैं.
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. हालांकि, जरूरत पड़ने पर महीने के बीच में भी कीमतों में बदलाव किया जा सकता है. इसलिए गैस सिलेंडर बुक करने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांच लें. इसके लिए इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने शहर की मौजूदा कीमत देखी जा सकती है.
ये भी पढ़ें- ईरान में ट्रंप को लेकर भड़की भीड़, अंतिम संस्कार में खुलेआम दी गई जान से मारने की धमकी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप







