Petrol Diesel Price Today : सरकारी तेल कंपनियों ने 28 जून 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. पिछले महीने लगातार चार बार कीमतें बढ़ने के बाद आज देश के अधिकांश शहरों में ईंधन के दाम स्थिर हैं. हालांकि कुछ शहरों में मामूली बदलाव देखने को मिला है, इसलिए वाहन चालकों को तेल भरवाने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लेना चाहिए.
भुवनेश्वर में आज पेट्रोल 1.52 रुपये और डीजल 1.47 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. इसके बाद यहां पेट्रोल 110.49 रुपये और डीजल 102.15 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मई में चार बार बढ़े थे दाम
मई 2026 में सरकारी तेल कंपनियों ने चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. 15, 19, 23 और 25 मई को हुए बदलाव के बाद महज 11 दिनों में पेट्रोल-डीजल करीब 7.5 से 8 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो गए थे. इसके बाद से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.
कच्चे तेल की कीमतों का असर
जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सरकारी तेल कंपनियों का मार्जिन बढ़ सकता है. इससे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियों की कमाई बेहतर होने की संभावना जताई गई है.
कैसे तय होती हैं कीमतें
भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, टैक्स, परिवहन लागत और डीलर कमीशन के आधार पर तय होते हैं. सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे नए रेट जारी करती हैं, इसलिए अलग-अलग राज्यों और शहरों में कीमतें अलग-अलग होती हैं.
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र TET पेपर लीक, रद्द हुई कल होने वाली परीक्षा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप





