बिज़नेस

कच्चे तेल में 3% से ज्यादा गिरावट, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें 23 जून का ताजा भाव

Petrol Diesel Price : देशभर में 23 जून के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. पिछले महीने लगातार चार बार कीमतों में बढ़ोतरी के बाद फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तेल कंपनियों पर दबाव कुछ कम होने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में वाहन चालकों के लिए अपने शहर के ताजा रेट जानना बहुत जरूरी हो जाता है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम नरम पड़े हैं. अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत के बाद बाजार में यह उम्मीद बढ़ी है कि आने वाले समय में ईरान से तेल की आपूर्ति में वृद्धि हो सकती है. इसी के चलते ब्रेंट क्रूड करीब 78 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार करता नजर आया. इसके अलावा अमेरिका ने ईरान के तेल कारोबार से जुड़ी कुछ बिक्री को 60 दिनों की छूट दी है, जिससे बाजार में सकारात्मक संकेत देखने को मिले हैं.

दिल्ली से मुंबई तक पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • चेन्नई में पेट्रोल 108.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.66 रुपये प्रति लीटर के भाव पर उपलब्ध है.
  • हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 110.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर है.

आपको बता दें कि मई 2026 के दौरान सरकारी तेल कंपनियों ने 11 दिनों के भीतर चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था. 15 मई को पेट्रोल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3.29 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे. इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी कीमतों में बढ़ोतरी की गई. वहीं, 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था. इन चार बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर लगभग 7.5 से 8 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ. तब से लेकर अब तक दामों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है.

ल कंपनियों का घाटा काफी कम हुआ

पेट्रोलियम मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, तेल कंपनियों का घाटा पहले की तुलना में काफी कम हुआ है. 1 अप्रैल को पेट्रोल पर कंपनियों को प्रति लीटर 24 रुपये का नुकसान हो रहा था, जो अब घटकर 3 रुपये प्रति लीटर रह गया है. वहीं डीजल पर प्रति लीटर 105 रुपये का नुकसान घटकर 27 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है.

ये भी पढ़ें – बुजुर्गों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार की बड़ी पहल, 1.11 लाख से ज्यादा लोगों को मिला लाभ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button