वायरल

दुबई में गंदगी-ट्रैफिक नहीं, इस डर से रहते हैं लोग! भारतीय महिला का वायरल दावा

Viral Video : दुबई की यात्रा को लेकर एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शहर की साफ-सफाई, ट्रैफिक अनुशासन और सार्वजनिक व्यवस्था की जमकर तारीफ करती नजर आ रही है। यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर निकिता लखवानी (@nikkiyapped) ने शेयर किया है।

लोगों को होता है खास महसूस

वीडियो में महिला बताती है कि दुबई से लौटने के बाद भी वहां की साफ-सुथरी सड़कें और अनुशासित यातायात व्यवस्था उनके दिमाग में बनी हुई है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वहां लग्जरी गाड़ियां भी आम वाहनों की तरह चलती हैं और ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर कदम रखते ही वाहन तुरंत रुक जाते हैं, जिससे लोगों को खास महसूस होता है।

जिंदगी में छोटी-छोटी समस्याएं

वह आगे कहती हैं कि दुबई में प्रदूषण या गंदगी जैसी समस्याएं लगभग नहीं के बराबर हैं। उनके अनुसार, वहां रहने वाले लोगों की जिंदगी में छोटी-छोटी समस्याएं भी अलग तरह की होती हैं, जैसे पहचान से जुड़े कार्ड का खो जाना। उन्होंने दुबई को स्वच्छता पसंद लोगों के लिए एक सपनों जैसा शहर बताया।

VIDEO देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DZuRCDItQSW/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

महिला ने यह भी कहा कि वहां ट्रैफिक नियम इतने सख्त हैं कि धीमी गति से गाड़ी चलाने पर भी जुर्माना लग सकता है। इसी कारण उन्होंने मजाक में कहा कि वह शारीरिक रूप से भारत में हैं, लेकिन मानसिक रूप से फिर से दुबई लौटना चाहती हैं।

कड़ी मेहनत और अनुशासन जरूरी

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने दुबई के अनुभव को शानदार बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि वहां जीवन आसान नहीं है और अच्छी कमाई के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन जरूरी है।

Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। हिन्दी ख़बर किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- NEET UG परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, 21 जून से 9 स्पेशल ट्रेनों का संचालन, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button