विदेश

अफगानिस्तान में सरकारी कर्मचारियों के लिए स्मार्टफोन बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Afghanistan News : अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध लागू कर दिया है. तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा के निर्देश के बाद सरकारी विभागों में कर्मचारियों को स्मार्टफोन बंद करने के आदेश दिए गए हैं. अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने पर नौकरी से निकाला जा सकता है और कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है. कुछ क्षेत्रों में जेल की सजा का भी प्रावधान बताया गया है.

इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और अधिकारियों के बीच चिंता बढ़ गई है. उनका कहना है कि दफ्तर के कई काम व्हाट्सऐप, ईमेल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित उपकरणों के जरिए किए जाते हैं, ऐसे में स्मार्टफोन पर रोक से कामकाज प्रभावित हो सकता है.

सोशल मीडिया पर सामने आया आदेश

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के अलग हिस्सों में सरकारी कर्मचारियों ने स्मार्टफोन का उपयोग बंद करना शुरू कर दिया है. यह आदेश बुधवार से प्रभावी हो गया. स्मार्टफोन पर प्रतिबंध से जुड़ा आदेश पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर सामने आया था. जारी दस्तावेज पर अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट का प्रतीक चिन्ह भी मौजूद था.

कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी

दूरदराज के बदख्शान प्रांत में सूचना विभाग से जुड़े एक कर्मचारी ने बताया कि नियम तोड़ने वालों को छह महीने तक जेल की सजा हो सकती है. वहीं, बदख्शान के तीन सरकारी कर्मचारियों ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि इस फैसले से उनकी रोजमर्रा की सरकारी जिम्मेदारियां निभाना अधिक कठिन हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- “साडे बुजुर्ग साडा माण”- बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की पहल, वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपए जारी- डॉ. बलजीत कौर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button