LPG Cylinder Price : तेल विपणन कंपनियों ने 18 जून के लिए घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. आज घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, अलग-अलग शहरों में टैक्स और परिवहन लागत के कारण कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है. ऐसे में सिलेंडर बुक कराने से पहले अपने शहर के ताजा रेट की जानकारी लेना जरूरी है.
इस महीने की शुरुआत में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में करीब 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए पहले की तुलना में अधिक राशि चुकानी पड़ रही है.
18 जून को कोई नया बदलाव नही
वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में भी जून के दौरान बढ़ोतरी की गई थी. इसका असर होटल, रेस्तरां और अन्य छोटे कारोबारों पर पड़ा है. हालांकि, 18 जून को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी कोई नया संशोधन नहीं किया गया है.
बुकिंग से पहले कीमतों की जांच
वहीं, इंडेन, भारत गैस और HP गैस के उपभोक्ता संबंधित कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने शहर के ताजा LPG रेट देख सकते हैं. बुकिंग से पहले कीमतों की जांच करना लाभदायक हो सकता है.
LPG सिलेंडर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की दरों, डॉलर-रुपये की विनिमय दर, आयात लागत और सरकारी नीतियों जैसे कई कारकों पर निर्भर करती हैं. इसी वजह से समय-समय पर गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिलता है.
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









