Biharराज्य

ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के संचालक रोशन आनंद को जमानत, भाई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Roshan Anand Bail : पटना स्थित मशहूर कोचिंग संस्थान ‘ज्ञान बिंदु GS एकेडमी’ के संचालक रोशन आनंद को अदालत से राहत मिली है. पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. यह फैसला उनके छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के एक दिन बाद आया है. जमानत मिलने के बाद अब रोशन आनंद के सहरसा पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है.

उनके वकील रमाकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि जमानत मिल चुकी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई पूरी की जा रही है, उन्होंने बताया कि देर शाम तक रोशन आनंद के जेल से बाहर आने की उम्मीद है.

ओवरडोज की आशंका

इधर, रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में हुई थी, उन्हें गंभीर हालत में न्यूरो हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां बाद में उनका पोस्टमार्टम किया गया. शुरुआती जानकारी में नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है. प्रिंस उस समय एक होटल में ठहरे हुए थे, जहां उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे. नेपाल पुलिस इन सभी लोगों से पूछताछ कर रही है, जिनमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं, जो रिश्तेदार हैं

पहले मामले में भी रोशन आनंद का नाम

इस घटना के बाद भारत और नेपाल दोनों जगह हलचल देखी जा रही है, खासकर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों में इस मामले को लेकर चर्चा तेज है. फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी.

सूत्रों के अनुसार, मृतक प्रिंस यादव से जुड़े मामले और पहले दर्ज एक अन्य प्रकरण में रोशन आनंद का नाम भी सामने आया था. इससे पहले दर्ज मामले में कुछ अन्य लोगों के साथ उन्हें भी आरोपी बनाया गया था. इस संबंध में पुलिस कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया पहले से चल रही थी.

उधर, नेपाल के मोरांग जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और स्थानीय पत्रकार के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें मामले से जुड़ी कुछ जानकारियों पर चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें- असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button