Petrol Diesel Price Today : रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14 जून के लिए ईंधन के पुराने दाम ही बरकरार रखे हैं. हालांकि दरों में स्थिरता बनी हुई है, लेकिन देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर के भाव पर उपलब्ध है. वहीं प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 109.24 रुपये प्रति लीटर और प्रीमियम डीजल 100.52 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है. पिछले कई दिनों से यहां ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
कई शहरों में पेट्रोल 110 रुपये के पार
देश के अलग- अलग शहरों में पेट्रोल के दाम 110 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बने हुए हैं. हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. तिरुअनंतपुरम में इसकी कीमत 115.49 रुपये, पटना में 114.24 रुपये और जयपुर में 113.15 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और मुंबई में 111.18 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है.
डीजल की कीमतों पर नजर डालें तो
वहीं, डीजल की कीमतों पर नजर डालें तो तिरुअनंतपुरम में यह 104.42 रुपये प्रति लीटर और हैदराबाद में 103.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. भुवनेश्वर में डीजल 100.60 रुपये प्रति लीटर और पटना में 100.20 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हाल के दिनों में नरमी देखने को मिली है. ईरान और अमेरिका के बीच संभावित समझौते की उम्मीदों का असर वैश्विक बाजार पर पड़ा है. ब्रेंट क्रूड की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है. इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और जून महीने के दौरान कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
ये भी पढ़ें- Middle East Conflict : ईरान ने अमेरिका पर जताया अविश्वास, भारतीय जहाजों की सुरक्षा पर उठे सवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








