खेलराष्ट्रीय

श्रेयस अय्यर बने भारत के नए T-20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका, सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर

India T20I Squad : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय टी-20 टीम में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने श्रेयस अय्यर को भारत का नया T20I कप्तान नियुक्त किया है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की जगह ली है, जो हाल के समय में खराब बल्लेबाजी फॉर्म के चलते कप्तानी से हटाए गए हैं।

अब श्रेयस अय्यर जून-जुलाई में होने वाली आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि BCCI ने चयन समिति की बैठक के बाद कर दी है।

सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर

रिपोर्ट के मुताबिक, चयन समिति की बैठक में श्रेयस अय्यर को BCCI मुख्यालय में चर्चा के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। उन्हें आगामी UK दौरे के लिए कप्तान बनाया गया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी से हटाने के साथ-साथ टीम से भी बाहर कर दिया गया है।

युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री

टीम में अन्य बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं। तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है। वह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भी टीम का हिस्सा होंगे।

कुलदीप यादव को नहीं मिली जगह

इसके अलावा, कुलदीप यादव को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है और उनकी जगह रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है। हार्दिक पंड्या भी इस स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं, जबकि नितीश कुमार रेड्डी को ऑलराउंडर के तौर पर टीम में जगह दी गई है।

प्रिंस यादव को सीरीज में मिला मौका

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में चुना गया है, लेकिन एशियन गेम्स के लिए उन्हें स्क्वाड में नहीं रखा गया है। वहीं, जसप्रीत बुमराह को एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम में शामिल किया गया है, जबकि कुछ युवा खिलाड़ियों जैसे प्रिंस यादव को भी दोनों सीरीज के लिए मौका मिला है।

BCCI के इस फैसले से भारतीय टी20 टीम में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिला है, जिसमें कई सीनियर खिलाड़ियों की छुट्टी और युवाओं को मौका देना सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

भारतीय टी-20 टीम स्क्वॉड

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय T-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जाह्नवी का लुक बना बहस का मुद्दा, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button