Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा भैंसा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी वजह सिर्फ इसका विशाल आकार नहीं, बल्कि इसका दिलचस्प नाम भी है। भूरे रंग के इस भैंसे का नाम “डोनाल्ड ट्रंप” रखा गया है, जिसके बाद इसका वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप से जोड़ा नाम
वायरल वीडियो में एक महिला भैंसे को दिखाते हुए कहती नजर आती है कि जब उन्होंने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर देखी तो उन्हें यह काफी हद तक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसा लगा। खासतौर पर इसके चेहरे और बालों की बनावट को लेकर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
बताया जा रहा है कि यह भैंसा करीब 700 किलोग्राम वजन का है और अपने अनोखे नाम की वजह से स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। लोग इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।
भैंसे के आकार और लुक को देखकर हैरान
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने शेयर किया, जिसके बाद यह इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया। कई लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग भैंसे के आकार और लुक को देखकर हैरान नजर आ रहे हैं।
नोट- इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और हिन्दी ख़बर इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- RCB ने पक्की की प्लेऑफ में जगह, बाकी टीमों में कड़ा मुकाबला, जंग हुई और भी रोमांचक
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









