Bihar

बिहार में मंत्री का बड़ा धमाका, अधिकारियों को खुली चेतावनी, नहीं सुधरे तो कार्रवाई तय

Bihar News : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री Dilip Jaiswal ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि जनता के प्रति ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की मौजूदा चुनौतियों को सुधार और अवसर में बदलना सरकार की प्राथमिकता है, और इसके लिए विभाग को पूरी तरह तकनीकी और पारदर्शी व्यवस्था की ओर ले जाया जा रहा है ताकि लोगों को भूमि संबंधी मामलों में तेज और निष्पक्ष समाधान मिल सके।

कैडस्ट्रल और रिविजनल सर्वे कराया गया

मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता की समस्याओं का समय पर निपटारा करें, और यदि कहीं भी लापरवाही या भ्रष्टाचार सामने आया तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अपने पूर्व कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि बिहार में लंबे समय बाद कैडस्ट्रल और रिविजनल सर्वे कराया गया, जिसके तहत करीब डेढ़ करोड़ परिवारों का सर्वे पूरा हुआ और हजारों अमीनों की बहाली की गई।

बड़े पैमाने पर दस्तावेजों की स्कैनिंग

उन्होंने यह भी कहा कि पहले जमीन से जुड़े मामलों में कई तरह की अफवाहें फैलाई जाती थीं, लेकिन सरकार ने स्थिति को नियंत्रण में रखा। जमीन विवाद राज्य की बड़ी समस्याओं में से एक है, हालांकि केवल एक छोटे हिस्से में ही गंभीर विवाद की स्थिति है। इसके समाधान के लिए बड़े पैमाने पर दस्तावेजों की स्कैनिंग कर रिकॉर्ड को सुरक्षित और डिजिटल बनाया गया है।

बार-बार निर्देश देने की जरूरत न पड़े

मंत्री ने बताया कि विभाग में तेजी से कंप्यूटरीकरण और आधुनिकीकरण किया जा रहा है ताकि पूरी व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि उन्हें बार-बार निर्देश देने की जरूरत न पड़े, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी को जनता के प्रति जवाबदेह बनकर काम करना होगा, तभी सम्मान और भरोसा मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Sanjeev Arora Arrested : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, दिल्ली मुख्यालय लेकर जाएगी ED

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button