West Bengal : पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बड़ा सियासी इतिहास रच दिया है. शुभेंदु अधिकारी राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बन गए हैं. राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की वरिष्ठ महिला नेता अग्निमित्रा पॉल को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. वह बंगाल बीजेपी की उपाध्यक्ष हैं.
बंगाल में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वह बनगांव उत्तर सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं.
आपको बता दें कि शुभेंदु अधिकारी के साथ आज पांच अन्य नेताओं ने भी शपथ ली. इनमे दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक का नाम शामिल है.
दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली
दिलीप घोष ने भी कोलकाता में मंत्री पद की शपथ ली. वह पश्चिम मेदिनीपुर की खड़गपुर सदर सीट से विधायक चुने गए हैं. चुनाव में उन्होंने वरिष्ठ नेता ज्ञान सिंह सोहनपाल को मात दी थी. संगठन में लंबे समय से सक्रिय दिलीप घोष को बंगाल बीजेपी के मजबूत नेताओं में गिना जाता है. जंगलमहल और उत्तर बंगाल क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. वह पहले बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.
कांथी में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण पर जश्न
पश्चिम बंगाल के कांथी स्थित शुभेंदु अधिकारी के पैतृक आवास के बाहर उनके शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शुभेंदु अधिकारी, बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की.
ये भी पढ़ें- फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, पीएम इंटर्नशिप स्कीम से शुरू करें करियर,हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपए
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









