Delhi NCR

दिल्ली पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 3 राज्यों से 4 संदिग्ध गिरफ्तार, IED प्लान का खुलासा

Delhi Police : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक खुफिया इनपुट के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर कट्टरपंथी गतिविधियों और युवाओं को प्रभावित करने का आरोप है।

सेना के उदय’ और ‘खिलाफत’ की स्थापना

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी ऑनलाइन बंद ग्रुपों के जरिए सक्रिय थे और एक ऐसी विचारधारा से प्रभावित थे जिसमें ‘खुरासान से सेना के उदय’ और ‘खिलाफत’ की स्थापना जैसी बातें शामिल थीं। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपी गजवा-ए-हिंद से जुड़ी विचारधारा को आगे बढ़ाने और युवाओं को जोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

कुछ संदिग्धों के पास आईईडी

मामले में यह भी खुलासा हुआ है कि कुछ संदिग्धों के पास आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने से जुड़ी सामग्री भी मिली है। आरोपी एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय थे और वहां विचारधारा से जुड़े कंटेंट शेयर करते थे।

संवेदनशील स्थानों की रेकी

पुलिस ने बताया कि यह समूह न केवल युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था, बल्कि हथियार और विस्फोटक जुटाने और संवेदनशील स्थानों की रेकी करने जैसे कार्यों में भी शामिल था। चारों आरोपियों की पहचान अलग-अलग राज्यों से हुई है और सभी से पूछताछ जारी है। इस पूरे मामले में स्पेशल सेल ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- मुस्कान और कंधे पर हाथ! नीतीश-सम्राट की मुलाकात, डिप्टी CMs भी रहे मौजूद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button